11March…एक Click में जानिये कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। पैसों संबंधी योजनाएं सफल होंगी। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें भी अच्छी प्रगति होगी। स्थानपरिवर्तन व पदोन्नति संबंधी लम्बित मामले सुलझने शुरू होंगे।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। यद्यपि आर्थिक कारणों से कार्य साधने में थोड़ी बहुत दिक़्कत भी हो सकती है। हालांकि यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी उपयोगी साबित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी दिन उप्लब्धिकारक रह सकता है।                  

   मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रोपर्टी व वाहन संबंधी योजनायें सफल हो सकती हैं। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास भी सिद्ध होंगे। यद्यपि आपको समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।


     कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जरूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर से जुड़े लोगों से संबंध मजबूत होंगे। अर्थपरक यात्रा आज भी संभव है।

    
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके उद्देश्य पूर्ण होते हुए दिखाई दे सकते हैं। आर्थिक लाभ की भी संभावना बन रही है। लेकिन मानसिक द्वंद व अस्थिरता भी रह सकती है।


    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर से जुडी समस्याओं का समाधान संभव है। करियर से जुडी अपेक्षाएं हल होंगी।रोज़गार से जुड़ने के अवसर भी हासिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।  

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला। करियर से जुड़े कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि संभव है। स्थानपरिवर्तन संभव है।लेक़िन आज आपको आर्थिक जोख़िम उठाने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण निर्णय लेने हो तो बिल्कुल भी जल्दबाज़ी ना करें।     

       वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके उद्देश्य हल होंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। नये रोज़गार से जुड़ने के अवसर हसिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज जा दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। 

      धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।नौकरी /व्यवसाय से जुड़ी अपेक्षाएं हल होंगी। यदि आप रोज़गार से जुड़ने के लिए संघर्षरत हैं, तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। शिक्षा व विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। सुख संसाधनों की खरीदारी में धन ख़र्च संभव है। यदि आप रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपके लिए अनुकूल रिश्ता आ सकता है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके  दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन जोखिम वाले कार्यों से आज आपको दूर रहना चाहिए। सन्तान से मतभेद हो सकते हैं। आज आपको वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। स्वरोज़गार व नौकरी की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर से उपहार मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *