1 March..एक Click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति  चलते रहेंगे। रोज़गार परक योजनायें प्रगति में रहेंगी। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप रचनात्मक व प्रस्तुतिकरण आदि कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।

   वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। मन-मस्तिष्क में अच्छे व सृजनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा हो सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। पिछले दिनों की तुलना में मानसिक शांति का अनुभव होगा व आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे अवसर भी बन सकते हैं। हालाँकि आज आपको भगदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। शुभ कर्यों धन खर्च संभव है। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर अथवा विदेश गमन संभव है।

   कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। किसी कार्य विशेष की सफलता से  प्रसन्नता  मिलने का योग बन रहा है। घर परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। रुके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता हेतु संघर्ष कर रहे हैं, तो आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। मित्र पक्ष या परिजनों से सहानुभूति मिल सकती है।

  सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। नौकरी/व्यवसाय में आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। हालाँकि सहकर्मियों व अधिकारी वर्ग से आज भी आपको उचित संवाद व तालमेल बनाकर रखना होगा। जल्दबाज़ी में किसी भी प्रकार के निर्णय से भी बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।


     कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला रहेगा। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। आज आप काफ़ी कॉन्फिडेंट व सकारात्मक सोच-विचार के साथ दिन की शुरुआत करने वाले हैं। साथ ही आप आप अपनी आवश्यकता अनुसार कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्पर्क भी स्थापित कर सकते हैं।

   तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।कामकाज़ संबंधी पिछली समस्याओं में सुधार के आसार बनने शुरू होंगे। हालाँकि आज आपको आर्थिक जोख़िम उठाने से परहेज़ करना चाहिए। यद्यपि पैतृक संपत्ति संबधी विवाद हल हो सकते हैं।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ  रहने वाला है। करियर में आज भी आपके लिए अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में विशेष लाभ होगा। प्रेम विवाह में आने वाली बाधा दूर होगी।

  धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोष जनक ढंग से व्यतीत होंगे।यदि आप नौकरी,व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम मिलने की  संभावना बन रही है। यदि आप पैसों की कमी या ऋण आदि के कारण परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान संभव है। हालाँकि भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आज आपकी रुचि मनोरंजक विषय वस्तुओं व घूमने फिरने में अधिक रह सकती है। लव पार्ट्नर के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप नई रिलेशनशिप भी शुरू कर सकते है।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। स्वरोज़गार की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। घर के लिए आप किसी कीमती सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घर के पुनर्निर्माण के बारे में विचार बना सकते हैं।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे।यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा व निर्णय शक्ति भी बहुत अच्छी रहेगी। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *