मौसम क्या बदला कि चलते बना ” रहस्यमयी “| जानिये क्या है यह ” रहस्यमयी “| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


सर्द मौसम के चलते बनने के साथ ही रहस्यमयी भी चलते बना। मौसम का मिजाज क्या बदल रहा है कि ना जाने क्यों रहस्यमयी भी गायब हो गया है। ऐसा होता क्यों है यह तो राम ही जाने लेकिन होता ऐसा ही है। जिक्र हो रहा है जनपद पौड़ी के द्वारीखाल क्षेत्र का।

दरअसल, द्वारीखाल क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से रहस्यमयी का रहस्य बना हुआ है। इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। बात कुछ प्रकार से है कि यहां सर्दियों के वक्त ना जाने कौन सा जानवर पशुओं को अपना निवाला बनाता है। यहां तक यह रहस्यमयी जानवर गौशाला के अंदर तक पहुंचकर मवेशियों पर हमला करता है और कभी मवेशियों को मार ही डाल देता है।

इस रहस्यमी को लेकर कोई ठोस जानकारी किसी के पास नहीं है। कयास व अंदाजा जरूर लगाया जाता है कि कोई कुछ तो कोई कुछ है। हां, इस बात पर सभी सहमत व एकमत है कि है यह कोई जानवर ही। लेकिन कौन सा जानवर है सटीक कुछ कहना मुश्किल है।

ad12


अब जब सर्द गर्म होने लगा है तो रहस्यमी भी गायब होनेेेेेेेेेेे लगा है। बहरहाल, अच्छा ही है कि रहस्यमयी गायब हो गया है। रहस्यमयी के रहस्य का पर्दा कब उठेगा, इस पर संशय बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *