बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में लालढांग ” लाल ” प्रदर्शन| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मे लालढांग क्षेत्र के कार्यकर्ताआंे ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा युवाआंे पर लाठीचार्ज बड़ी शर्मनाक व दर्दनाक घटना है। प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की दमनकारी नीतियों से युवाओं का हनन हुआ है। सरकार से अपना हक मांगना अपराध हो गया है।

ad12

बेरोजगार युवाओं के साथ हुई इस घटना की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। जिसके विरोध मे लालढांग क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करने वालांे मंे कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जगमोहन आर्य ,हेमा नेगी, शमशेर भड़ाना, शैलेन्द्र पाठक, अनीश, मेहताब,माहेश्वरी, शोभा, शालनी, सुरेंद्र सिंह,निक्कू नेपाली,गोविन्द सिंह सैनी मुस्तकीम अहमद नौशाद अहमद वीरेंद्र नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *