पौड़ी के इन तीन विकासखंडों में लगेंगे शिविर| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


यमकेश्वर विधान सभा की विधायक रेनू बिष्ट के प्रयासों से विधान सभा क्षेत्र के तीनों विकास खण्ड मुख्यालयों यमकेश्वर, द्वारीखाल व दुगड्डा मे समाज कल्याण विभाग की ओर से बहुउद्देश्य शिविरों का आयोजन 5 जनवरी से किया जा रहा है। सबसे पहले 5 जनवरी 2023 को यमकेश्वर, 10 जनवरी 2023 को द्वारीखा 24 जनवरी 2023 को दुगड्डा विकास खण्ड मुख्यालयों मे शिवरों का आयोजन किया जा रहा है।


विधायक रेनू बिष्ट के हवाले से जारी जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों मे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों का चयन, उनकी समस्याओं का निस्तारण शिविरों मे ही अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जायेगा।
शिविरों मे वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन की जानकारी के साथ-साथ पात्रो को लाभ देने की प्रक्रिया तुरंत आरम्भ की जाएगी। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने डॉक्टर भी मौजूद रहेंगें। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी शिविरों मे मौजूद रहेंगें।

ad12

विधायक रेनू बिष्ट ने समस्त क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि अपनी-अपनी समस्याओं के साथ सम्बंधित खण्ड विकास मुख्यालयों मे जाकर अपनी समस्या का समाधान करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *