साकिनी बड़ी में भी जय-जय श्रीराम.. गाडपल्ली में आज से| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कल्जीखाल


इन दिनों में पहाड़ में श्रीराम लीला मंचन की धूम मची हुयी है। जगह-जगह चल रहे श्रीराम लीला मंचन ने धर्म-अध्यात्म के रंग को गाढ़ा कर रखा है। अकेले पौड़ी जनपद में कई जगहों पर श्रीराम लीला मंचन चल रहा है जिसके साक्षी बनने को प्रवासी भी पहुंचे हैं। भक्ति रस के साथ ही रैबासी व प्रवासियों का संगम भी हो रहा है।

जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक की मनियारस्यूं पट्टी साकिनी बड़ी में भी श्रीराम लीला मंचन चल रहा है। यहां करीब चार दशक यानि चालीस साल से भी ज्यादा समय से मंचन होता आ रहा है। बीते दिवस के मंचन में यहां सीता स्वयंबर खासा आकर्षण का केंद्र रहा। शिव धनुष टूटने के बाद परशुराम को गुस्सा आने का मंचन भी पसंद किया गया। उधर, कपोलस्यूं पट्टी के गाडपल्ली में भी गुरूवार से भी श्रीराम लीला मंचन शुरू हो रहा है। राम लीला कमेटी के अध्यक्ष पूरण सिंह नेगी ने बताया कि मंचन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पंडाल सज चुका है और गुरूवार से श्रीराम लीला मंचन शुरू होने जा रहा है।

ad12


खास बात यह है कि इन श्रीराम लीला मंचनों में कलाकारों को हुनर दिखाने का भी भरपूर मौका मिल रहा है। कलाकार मनीष पंवार भी विभिन्न मंचनों में अपनी गायिकी का जादू बिखेर रहे हैं। उधर, असवालस्यूं पट्टी के चामी गांव भी श्रीराम मंचन जारी है। यहां दिन के वक्त मंचन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *