haridwar|SIDCUL में महिलाओं की सुरक्षा के हों पुख्ते इंतजाम| click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अंकिता हत्याकांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम की मांग तेज होने लगी है। हरिद्वार स्थित सिडकुल की कंपनियों में भी महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम करने की मांग उठने लगी है। सामाजिक सरोकारों को समर्पित प्रगति मार्ग फाउंडेशन ने यह मांग की है। फाउंडेशन की अध्यक्षा दीपा शर्मा ने सिडकुल की कंपनियों में पहुंचकर कंपनियों के प्रबंधन से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिये पुख्ते इंतजाम करने की मांग की है। दीपा ने कंपनियों में कार्यरत महिला कर्मचारियों से वार्ता भी की और महिला सुरक्षा के तमाम कानूनों की भी जानकारी साझा की।

बीते दिनों प्रगति मार्ग फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दीपा शर्मा ने सिडकुल हरिद्वार में जाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम को संबोधित किया । एवं फैक्ट्री प्रबंधन से भी अपील की कि महिला कर्मचारियों की कार्यस्थल पर सुरक्षा की जिम्मेवारी फैक्ट्री प्रबंधन की है। एवं श्रीमती दीपा शर्मा ने बताया कि देश में वर्क प्लेस पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने के लिए 2013 में कानून बनाया गया था। इसे पोश एक्ट ((POSH Act) कहते हैं। इस संबंध में ऑटो कंपोनेंट के प्रबंधक मानव संसाधन विभाग नीलमणि श्रीवास्तव ने प्रगति मार्ग फाउंडेशन के कार्यक्रमों को सराहा। इसी संबंध में श्रीमती दीपा शर्मा ने केटीएल इंडस्ट्रीज में भी महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित किया । फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कुलदीप सिंह ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की उचित व्यवस्था की।