रेखा की अपील | ” बेटी को प्रधान बनाओ फिर देखो “| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, चुनावी डेस्क


haridwar panchayat election बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को प्रधान बनाओ,,,,,,पंचायत चुनाव में भी नारी सशक्तिकरण की बुलंद आवाज मुखर हो रही है। इस चुनाव मेें भी नारी शक्ति ने दमदार चुनावी ताल ठोकर अपनी शक्ति का अहसास कराया है। लालढांग क्षेत्र की समसपुर कटेबड ग्राम पंचायत सीट पर भी रेखा ने नारी शक्ति का अहसास कराया है। इस ग्राम पंचायत की प्रधानी पद पर रेखा ने चुनावी ताल ठोकी है। रेखा दहाड़ भी रही है और चुनावी मैदान में पहाड़ बनकर भी खड़ी हैं।


चुनाव निशान मिलने के बाद समसपुर कटेबड ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर रेखा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। रेखा के चुनावी एजेंडे में भी विकास ही है। रेखा इन दिनों पूरी ताकत के साथ जनसपंर्क अभियान को गति देने में लगी है। घर-घर जाकर रेखा विकास के नाम पर वोट मांग रही है। रेखा का साफतौर पर यह भी कहना है कि किसी भी समाज का विकास नारी के सशक्तिकरण के बिना नहीं हो सकता है।

ad12

रेखा ने नारा दिया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को प्रधान बनाओ। रेखा कहती हैं कि नारियों को भी राजनीति में आगे आना चाहिये। रेखा कहती हैं कि समसपुर कटेबड़ ग्राम पंचायत के विकास के लिये गंभीरता व ईमानदारी से कार्य होंगे। उन्होंने विकास के नाम पर ग्रामवासियों ने वोट मांगे हैं। बहरहाल, रेखा के राजनीति भविष्य का फैसला भी जनता को ही करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *