thursday| एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन भी  आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय संबंधी समस्याओं का निराकरण संभव है। आज वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आज आप किसी नवीन कार्य की शुरुवात भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रहने वाले मतभेद दूर होंगे। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपके विवाह में आने वाली बाधा दूर हो सकती है। परिजनों के साथ संबंधों में मजबूती बढ़ेगी। यदि आप तरल पदार्थ,वस्त्रों, स्टेशनरी,महिला व बच्चों से संबंधित वस्त्रों आदि के व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है।

     वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी।पैसों संबंधी योजनायें सफल होंगी। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उसमें उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर भी जा सकते हैं।आपकी रुचि मनोरंजन व रोमांस की ओर रह सकती है। परीजनों से ख़ुशी मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। रोज़गार संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।    

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में आने वाली अड़चने धीरे-धीरे कम होनी शुरू होंगी। आपको रोज़गार स्थापना के लिए सहयोग मिल सकता है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के बारे में अथवा करियर संबंधी प्रस्तुतिकरण/प्रजेंटेशन  देने जाने वाले हैं, तो आप निश्चित सफल होंगे। आप घर के लिए कोई उपयोगी वस्तु भी ख़रीद सकते हैं।दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी। 

       

       कर्क राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज में आज भी आपको विशेष ध्यान देना होगा। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी व तनावग्रस्त रहने की भी संभावना है। कुल मिलाकर आज का आपके संघर्षकारक रह सकता है।  दिन को अनुकूल बनाने के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें और फिर ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का 108 बार जप करें ।      

        सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यद्यपि करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन अन्य प्रस्तावित कार्यों में विघ्न-बाधा उत्पन्न होने की संभावनाएं बन सकती हैं। अनावश्यक धन ख़र्च भी हो सकता है। लेक़िन यदि आपकी विदेश संबंधी कोई योजना है, तो उसमें अचानक स्थितियां आपके अनुकूल बन सकती है। शारीरिक चोट व कष्ट की भी संभावना बन सकती है। उपाय; आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।

        कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। धनलाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही है।आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आप धर्म के कार्य में पैसों का सहयोग कर सकते हैं। करियर में भी आपको कुछ उन्नतिकारक मौके मिल सकते हैं। लेक़िन थोड़ी भी असावधानी के कारण धन का अपव्यय भी हो सकता है। स्वास्थय संबंधी समस्या भी रह सकती हैं।     

     

       तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक  रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य  की सफलता से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज  आप सोच-विचार से काफ़ी परिपक्व/मैच्योर रहने वाले हैं। स्थानांतरण का भी योग भी बन सकता है।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।                                                                  

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। करियर में आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। किसी कार्य विशेष को लेकर परिजनों से सहयोग मिलेगा। हालाँकि भागदौड़ थोड़ा अधिक रह सकती है।आज आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि क्या आप किसी व्यक्ति विशेष पर ज्यादा विश्वास तो नही कर रहे हैं।   

        

       धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में उत्तरोत्तर उन्नति व प्रगति की संभावनाएं बनती रहेंगी। धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी।आपकी आय के साधनों में वृद्धि भी हो सकती है। आप किसी नई व्यावसायिक गतिविधि से भी जुड़ सकते हैं। घर के पुनर्निर्माण अथवा नये घर के निर्माण के बारे में भी आप विचार बना सकते हैं। लेकिन क्रोध की अधिकता व नज़दीकी लोगों से मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती

     मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण होगा। स्थानपरिवर्तन व पदोन्नति के मामलों में प्रगति होगी। अन्य प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में भी अपेक्षानुसार लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।

कुम्भ राशि-गत दिनों की भाँति आज का दिन भी आपके लिए कामकाज की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। करियर में सुधार की स्थिति बनी रहेगी।  करियर से  जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से  संबंध मजबूत होंगे। बहुत समय से रुकी हुई कोई योजना अथवा कार्य पूरा होगा।लेक़िन कुछ स्वास्थ्य कारणों से आप चिन्तित रह सकते हैं। पति-पत्नी में भी मतभेद उभर सकते हैं। उपाय-शनि चालीसा का पाठ करें।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर आज थोड़ा  भागदौड़ अधिक रह सकती हैं। लेकिन आपके सकारात्मक प्रयासों से लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। नये कार्यों की शुरुवात थोड़ा बिलंब से हो सकती है, लेकिन भागदौड़ के बाद परिणाम उम्मीद के अनुसार ही होंगे। आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि भावनात्मक जुड़ाव के कारण किसी नाजुक रिश्ते की शरुवात न हो जाय। अतः भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *