dehradun|रिवर हेवन वेलफेयर ने शान से लहराया ” तिरंगा “| किया शहीदों को नमन| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी आजादी के जश्न में जमकर भीगी। यहां भी जगह-जगह हुये कार्यक्रमांे में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया गया। इसी क्रम में रिवर हेवन वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून ने भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर आजादी के रणबांकुरों को यादकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। खास बात यह कि इस कार्यक्रम में शान से तिरंगा लहराया गया और फिर दिन ढलते से पहले सम्मान से तिरंगा उतारा भी गया।


भारत माता के जयकारों की स्वरलहरियों के साथ रिवर हेवन कालोनी अमृत महोत्सव के रंग में रंगा रहा। कालोनी के लोग में गजब का उत्साह व उमंग देखी गयी। कार्यक्रम के तहत आन बान शान तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक मोहन लाल शाह (रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ) प्रभात चौधरी (अध्यक्ष), देवेन्द्र रामावत (उपाध्यक्ष), जितेन्द्र सिंह (सचिव) बी बी भट्ट (कोषाध्यक्ष) धनंजय सिंह, राजेश कुमार , अशोक एवं कालोनी के सभी सदस्य उपस्थित होकर राष्ट्र गान किया।

ad12

शाम को सूर्यास्त से पहले ससम्मान तिरंगे को राष्ट्रगान के बाद उतारा गया। इस मौके पर धनंजय सिंह ने सभी कालोनी वासियों को संदेश देते हुए बताया कि जिस तरह से हर्षाेल्लास पूर्वक ध्वजारोहण किया जाता है उसी प्रकार से ध्वज को पूर्ण सम्मान देते हुए तिरंगे को उतारना चाहिए। तिरंगा हमारी आन बान और शान है। इसकी रक्षा और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *