नमस्कार| आज बुधवार है जानियेगा आज कैसे रहेंगे आपके सितारे| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। भाग्य आज भी आपके  अनुकूल रहने वाला है। फलस्वरूप आपके कार्यों में आने वाले अवरोध दूर होंगे। करियर को लेकर आपकी अप्रोच भी सकारात्मक रहेगी और परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। गुरुजनों अथवा आपके काम से संबंधित किसी कुशल व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने की संभावना भी बन रही है। रुकी हुई शिक्षा को आगे बढ़ाने का आप विचार बना सकते हैं।    

           

      वृष राशि- आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामजज यथावत चलते रहेंगे।  यदि आप कामकाज में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आज आप उचित निर्णय ले सकते हैं। आज स्वेच्छिक स्थानांतरण की संभावना भी बन रही है। करियर से जुड़े सहयोगी लोगों से आज आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे। लेक़िन दिन के कार्यक्रम को सूचीबद्ध करना आज भी आपके लिए आवश्यक है। 

     मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आज भी आपके कामकाज में उन्नति और प्रगति की  संभावनाएं  बरक़रार रहेंगी। यदि आप किसी योजना अथवा कार्य को लेकर द्विविधा में उलझे हैं, तो आज आप उससे बाहर निकल सकते हैं। रिश्तों में आने वाली बाधा दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में रहने वाली कड़ुवाहट कम होंगी। करियर से जुड़े लोगों अथवा एजेंसियों को आप अच्छे ढंग से मैनेज करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज  आप ऐसी जगह आर्थिक निवेश कर सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे होंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद भी सुलझ सकते हैं।  लाभ  कुल।मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।                                                                    

     कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी आशानुकूल प्रगति होगी। रुके व उलझे कार्य सुधरने शुरू होंगे। धन संबंधी  मामले भी हल होंगे लेक़िन पैसों के मामले में जोख़िम लेना उचित न होगा। आप किसी रोग से पीड़ित हैं,तो रोग का स्थाई समाधान संभव है। लेक़िन अधिनस्थ कर्मचारियों से तालमेल बनाना जरूरी होगा।                                                                       

  सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन मानसिक अस्थिरता आज भी बनी रह सकती है। फलस्वरूप निर्णय लेने  की स्थिति में आप या तो जल्दबाज़ी कर सकते हैं, या चूक कर सकते हैं। क्रोध व आक्रमकता की अधिकता भी रह सकती है।अतः आज आपको उपरोक्त संभावनाओं से निजात पाने के लिए  सूर्य उपासना करनी चाहिए। 


    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय से  आज भी आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगें। आय के साधनों में उत्तरोत्तर बृद्धि बनी रहेगी। पैसों की आय व व्यय संबंधी मामलों में सन्तुलन बनना शुरू होगा। करियर संबंधी लम्बित मामले सुधार की ओर अग्रसर बने रहेंगे।यदि आप एकाउन्टस व तरल  पदार्थ के व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपकी कोई अपेक्षा पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

   तुला राशि-आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े मामलों में अपेक्षित प्रगति संभव है। आज आप शारिरिक रूप से काफ़ी ऊर्जावान और मानसिक रूप से काफ़ी सकारात्मक रहने वाले हैं। यदि आप कंसल्टेंट व मार्केटिंग व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपके निर्धारित लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। सामने वाले पक्ष की भी आपके प्रति सहयोगात्मक  भावना रहेगी। किसी अर्थ परक यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।  


 वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे लेक़िन आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा गम्भीर रहना होगा। यदि आप शासन -प्रशासन के साथ काम करने वाले कॉन्ट्रेक्टर हैं,तो आपकी सुनियोजित योजना सफलता की ओर आगे बढ़ेगी। मानसिक अस्थिरता व नेत्र विकार रहने भी संभावना रह सकती है। अतः दिन की अनुकूलता के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।                                                                         

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़ी सभी अपेक्षाएं व योजनायें पूर्ण होंगी। रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। आप अपने पसंद की कोई बहुमूल्य वस्तु भी ख़रीद सकते हैं।घर और कार्यस्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए अनुकूल रिश्ता आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी प्रसिद्वि कारक रहने वाला है।  

                                                                  

    मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर को लेकर पिछला संघर्ष धीरे-धीरे कम होगा। नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना तो बन रही है, लेक़िन परिवार से दूर जाने का भी योग बन रहा है। व्यक्तिगत व्यापार में अपेक्षित प्रगति मिलेगी,लेक़िन साझेदारी के व्यापार में थोड़ा सावधानी की ज़रूरत रह सकती है। अनावश्यक धन खर्च की संभावना आज भी बन रही है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े आपके सभी कार्य अपेक्षानुसार पूरे होंगे। रुके हुए पैसों की वापिसी की अच्छी सम्भावना बन रही है। किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी इच्छा-आकांक्षाएं पूरी होंगी।मित्र पक्ष अथवा परिजनों के सहयोग से आपके कार्य हल होंगे।

ad12


मीन राशि- करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी/रोज़गार की चाहत रखने वाले लोगों को आज अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *