नमस्कार| आज इतवार है जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।पिछले दिनों से चली आ रही समस्याओं पर विराम लगेगा। करियर में कुछ नये उपलब्धि कारक मौके आपको मिल सकते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा और मानसिक स्फूर्ति में भी इज़ाफ़ा होगा। रूके हुए कार्य प्रगति की ओर बढ़ने शुरू होंगे।पैसों संबंधी रुके हुए मामले सुलझने शुरू होंगे। लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाज़ी न करें, और ना ही किसी पर अति विश्वास करें।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको करियर में आज अच्छी संभावनाएं तलाशनी चाहिए। कार्यस्थल में आज आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। मान-सम्मान या प्रशस्ति पत्र भी आपको मिल सकता है। रोज़गार की स्थापना के लिए आज का दिन अच्छा है।आप करियर संबंधी दूरस्थ लाभप्रद यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने विचारों को अथवा व्यवसाय संबधी योजनाओं को दूसरों तक पहुंचा कामयाब हो सकते हैं। प्रेमसंबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास कायम हो सकता है।

      मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन-मस्तिष्क  में अच्छे और सर्जनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। करियर में भी आप कुछ अच्छा बदलाव ला सकते हैं।  पदोन्नति, स्थानपरिवर्तन आदि के मसले हल होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। लेक़िन पैसों के मामले में फ़ैसला लेने में बिल्कुल भी जल्दबाज़ी ना करें। और ना ही पैसों का साथ कहीं आवागमन करें।     

                                                                 

  कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कुछ कम होंगी। स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आप किसी नये काम अथवा किसी नई योजना को शुरू कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने व्यापारिक  संबंधों का लाभ मिल सकता है। स्वेच्छिक स्थानपरिवर्तन की संभावना भी बन रही है। लेक़िन मन शंका-आशंकाओं के घिरा रह सकता है।  दिन को अनुकूल बनाने के लिए  महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।                                                                     

     सिंह राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। दूरस्थ शहरों से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों से अच्छा धन लाभ होगा। ऐसी भी संभावना है, कि आपको नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़े। कुल मिलाकर नौकरी व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है।लेक़िन क्रोध के कारण आप अपने कुछ बनते हुए काम भी बिगाड़ सकते हैं। अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें व दिन की अनुकूलता के लिए-आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।

   कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। खासकर धन/पैसों को लेकर जो आपकी योजना,उम्मीद व अपेक्षा है,वह  पूरी होंगी। करियर से जुड़े उद्देश्य अथवा महत्वकांक्षाएं भी पूर्ण होंगी। लेक़िन आज नये कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। अनावश्यक भ्रमण पर भी न जायें। रोज़गार से जुड़ने के लिए प्रयासरत लोगों को भी अच्छे मौके हासिल होंगे। परन्तु निजि परिजनों से मनमुटाव की संभावना बन सकती है।  प्रतिकूल संभावनाओं के निराकरण हेतु ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें। या बिष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।       

                                                          

      तुला राशि-आपके लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आशानुकल प्रगति संभव है। करियर से जुड़ी पुरानी समस्याओं का भी हल निकल सकता है। आपके रुके हुए व प्रस्तावित कार्य किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से पूरे हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का  दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। हालाँकि क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।


     वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। करियर को लेकर आप उत्साहित व संतुष्टि का अनुभव महसूस कर सकते हैं। यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है।कुल मिलाकर करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धन संबंधी मामलों में भी आपको अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। विदेश व शिक्षा संबंधी कार्यों में  भी प्रगति होगी।                                                                      

     धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। ऐसी भी संभावना है कि आज आप  व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने व व्यापार को नई तकनीकि से जोड़ने के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार कर सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके सोचे हुए व प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।  लेक़िन आर्थिक मामलों में बड़ा जोखिम लेने से परहेज करें। तथा क्रोध व उत्तेजना से बचें।

     मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर में अपेक्षित परिणाम मिलने शुरू होंगे।आपके प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं भी दूर होनी शुरू होंगी। हालाँकि कुछ नकारात्मक विचारों के कारण आप अनुकूल परिस्थितियों को समझने में चूक कर सकते हैं। विदेश संबंधी कार्यों व दूरस्थ क्षेत्रों से जुडी व्यावसायिक गतिविधियों से आज भी आपको  फायदा होने की संभावना है। विवाह में आने वाली अड़चने भी कम हो सकती है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध मजबूत बनेंगे। रुके हुए कार्य अचानक सुधरने शुरू हो सकते हैं।बहुत समय से रुके हुए पैसे की वापिसी की संभावना बन सकती है। योग,ध्यान की ओर भी आपका रुझान बढ़ सकता है। लेक़िन पारिवारिक कलह-क्लेश बढ़ सकता है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं दिखाई दे सकती है। रुके हुए कार्य किसी समर्थनवान व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। सत्तासीन व्यक्तियों से भी आपके संबंध स्थापित हो सकते हैं। यदि आप नौकरी व्यवसाय से संबंधित किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आप किसी अच्छे नतीजे पर पहुंच सकते हैं। आज आपको आपके अनुभवों व आपकी कार्य दक्षता का भी भरपूर लाभ मिल सकता है। आप जिनसे प्यार करते हैं,वे  आपकी भावनाओं का आदर करेंगे।अर्थात आज आप प्रेमी/प्रेमिका को प्रपोज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *