नमस्कार| आज शनिवार है जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य शांतिपूर्ण संम्पन्न होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अपेक्षित धनलाभ होगा। आपकी चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज सम्भव है।ख़ासकर यदि आप किसी अदालती विवाद से जूझ रहें हैं तो आज आपको स्थायी समाधान मिल सकता है। 

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्ववपूर्ण कार्य आज सिद्ध हो सकता है। आज आप नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में महत्वपूर्ण यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों व भाई बहिन से आज भरपूर सहयोग मिलेगा।                                                                   

    मिथुन राशि-आज  का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन आज आप  अकारण मानसिक तनाव में रह सकते हैं। और जल्दबाज़ी में लिये जाने वाले निर्णयों के कारण आर्थिक हानि भी उठा सकते हैं। अतः आज आपको  संयम पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा।  

                                                              

        कर्क राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ कारक है, लेकिन आज आपके मन;मस्तिष्क में संकल्प-विकल्पों की अधिकता रह सकती है। अतः आप   बिना विचारे अथवा भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। जो पारिवारिक विवाद का कारण बन सकता है।             

                         

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। बल्कि आज आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि कॉस्मेटिक,सौन्दर्य प्रसाधन व चांदी के व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो प्रभावित नही होंगे लेकिन अल्प लालच में आप आर्थिक हानि उठा सकते हैं। परन्तु यदि आप आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे तो,अच्छे नतीजे तक पहुंच सकते हैं।                                                                

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य  सिद्ध हो सकता है। आपको मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपार  जनसमर्थन मिलने की संभावना है।                                                                     

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण शुभ है। आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है, नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नती और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।   

   

       धनु राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अर्थात यदि आप संभलकर ज़िम्मेदारी का निर्वाह करेंगे,तो दिन शान्तिपूर्वक व्यतीत होगा। और आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर भी मिलेंगे,लेकिन  यदि आप बिना विचारे जोखिम वाले कार्य करेंगें तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं तो आज आप रोजगार के साधनों से जुड़ सकते हैं।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन किसी न किसी कारण से आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। प्रतिद्वंदियों के द्वारा रचे गये षड़यंत्र में भी आप उलझ सकते हैं।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अतः आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान देना होगा। दैनिक काम-काज को किसी भी गतिविधि से जुड़ना उचित न होगा। धन प्रबंधनऔर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *