गहरी खायी मेें गिरी आल्टो| एक की मौत| चार घायल| पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
रूद्रप्रयाग जिले से बुरी खबर है। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खायी में जा गिरी।
इस दुर्घटना में एक की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये। सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीते 17 जून 2022 को समय रात्रि 12.10 पर सूचना मिली कि पय्याताल के समीप एक आल्टोजिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीते 17 जून 2022 को समय रात्रि 12.10 पर सूचना मिली कि पय्याताल के समीप एक आल्टो कार सड़क से अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। जिसमे 5 लोग सवार थे। सभी लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम जखोली तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। लगभग 2 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन करने के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी तथा 4 अन्य घायल थे। जिन्हें डीडीआरएफ टीम जखोली द्वारा रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उसके बाद एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।