हे भगवान| झाड़ियों में घात लगाये गुलदार ने मारा झपट्टा| महिला घायल| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-रिखणीखाल


पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लाक के बरई गांव के पास गुलदार ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। घायल को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलदार के हमले में ग्रामीणोें में दहशत बनी हुयी है।

ad12

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुमित्रा देवी (55) पत्नी स्व. भरोसानंद अकेले गांव के पास जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर ही निकली थी कि रास्ते में झाड़ी के अंदर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। साहसी नारी ने गुलदार के पंजों से छुड़ाकर घर की ओर दौड़ लगाई। शुक्र है कि इस साहसी नारी की जान बच गयी। अन्यथा अनहोनी भी हो सकती थी। घायल महिला को उपचारार्थ बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *