अब इनकी चुनाव की सरगर्मी हुयी तेज| द्विवार्षिक चुनाव| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की उपशाखा ऋषिकुल के द्विवार्षिक चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इस बाबत बैठक हुयी है। बैठक में की एक बैठक उपशाखा ऋषिकुल में कर्मचारियों के ए सी पी,एम ए सी पी के कारण कर्मचारियों को आर्थिक हानि, कर्मचारियों का वेतन समय पर न आना पर विचारों का मंथन हुआ है।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ,चंद्रप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों की जो एम ए सी पी लागू की गई है उसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है एक तो कर्मचारियों के साथ वैसे ही सरकार और शासन द्वारा भेदभाव और सौतेला व्यवहार पहले से ही किया जा रहा है कर्मचारियों को 1800 ग्रेड पे के पहली ए सी पी पर 10 वर्ष में 100 रुपये की पदोन्नति 1900 ग्रेड वेतनमान दिया जाता है संगठन द्वारा बड़ी लड़ाई लड़ने के बाद 1900 के बाद20 वर्ष में मिलने वाले ग्रैड पे2000 को इग्नोर करते हुए 2400 ग्रेड पे दिया गया था और30 वर्ष2800 ग्रेड पे किया गया था किंतु जो 2800 ग्रेड पे पा चुके कर्मचारियों के अलावा 10 वर्ष के बाद वालों को पुनः 2000 ग्रेड पे 20 वर्ष की सेवा में दिया जाना कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है इसके लिए संघर्ष किया जाएगा जल्द ही प्रदेश स्तर पर बैठक बुलाकर महासंघ द्वारा इस विषय पर शासन और माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता की जाएगी।

ad12

प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर, जिलामंत्री राकेश भँवर,संयुक्त मंत्री मोहित मनोचा उपाध्यक्ष,दिनेश ठाकुर ने कहा कि ऋषिकुल के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की ए सी पी अभी भी कई कर्मचारियों की रुकी हुई है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ,कर्मियों का वेतन भुगतान समय से नही किये जाने पर कर्मचारियों को लोन और अन्य कारणों से हानि पहुच रही है जो कि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में सर्व श्री शिवनारायण सिंह, राजपाल सिंह, मोहित मनोचा, चंद्रप्रकाश, दिनेश ठाकुर, महेश कुमार, राकेश भँवर,मनोज पोखरियाल, नितिन कुमार, सुरेंद्र, विनोद कुमार,राजेन्द्र,पप्पू दिनेश लखेडा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *