ऋषिकेश| मैदान मारने को झोंकी ताकत| जनता के द्वार प्रत्याशी| भगवान सिंह रावत, ऋषिकेश

Share this news

सिटी लाइव टुडे, भगवान सिंह रावत, ऋषिकेश


मतदान की तिथि नजदीक है। सो, मैदान मारने को धार पैनी की जा रही है। नेताजी सीधे जनता के बीच हैं। वोट की खातिर जनसंपर्क अभियान जारी है। इस सियासी मौसम में जुबानी जंग भी जमकर हो रही है।

़ऋषिकेश सीट पर भी प्रत्याशियों का जनसंपर्क कार्यक्रम चल रहा है। इस क्रम में ऋषिकेश में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयेंद्र रमोला जनता से घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं और 15 सालों में शहर के भीतर हुए विकास कार्य के बारे में पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि इन 15 वर्षों में ऋषिकेश का विकास बहुत पिछड़ गया है चाहे शहर से कूड़े का ढेर हटाना हो या व्यापारियों की समस्या, त्रिवेणी घाट का विकास बस्तियों का नियमितीकरण और पार्किंग की व्यवस्था संजय झील का निर्माण ना होना भाजपा सरकार की नाकामी बताया उन्होंने कहा कि उनके जीतने पर तेज गति से विकास किया जाएगा।

ad12

भाजपा के प्रत्याशी प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी मैदान मारने को पूरी ताकत झोंक रखी है। अग्रवाल भी जनता के द्वार खड़े हैं। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का गुणगान भी है और वादों की बरसात भी। मोदी और विकास के नाम पर जनता से चैथी बार जिताने का आशीर्वाद मांग रहे हैं। फैसला जनता की अदालत को करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *