बीस मंजिला इमारत में लगी आग| दो की मौत| 15 घायल| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


मुंबई से बुरी खबर है। यहां एक बीस मंजिला इमारत मेें आग लगने की खबर है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 लोग घायल हो गये हैं। तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

ad12

घटना शनिवार सुबह की है। मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके के गोवालिया टैंक क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, यहां गांधी अस्पताल के सामने कमला बिलिं्डग की 18वीं मंजिल पर सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को पास के भाटिया अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों की इस हादसे में झुलसकर मौत हो गई है। 15 लोग घायल हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *