तो हरक सिंह रावत आज करेंगे कांग्रेस मेें घर वापसी| कुछ विधायक भी |पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
चुनावी मौसम मेें सियासत के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। हरक सिंह मामले में ऐसे ही रंग देखने को मिल रहे हैं। भाजपा से निष्कासन के बाद कांग्रेस में घर वापसी की खबरों के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत की नाराजगी और अब खबर यह है कि हरक सिंह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। खबर है कि आज ही हरक कांगे्रेस में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में कुछ विधायकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। उनकी बहू एवं पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस में शामिल होंगी। हरक सिंह रावत को किस शर्त पर कांग्रेस में लिया जा रहा है, ये देखना होगा।