दुगड्डा| पुल निर्माण का शासनादेश| आंदोलन समाप्त| दुगड्डा से जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, दुगड्डा


आखिरकार जुवां भैड़ गांव के ग्रामीणों के पुल निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पुल निर्माण का शासनादेश जारी होने के बाद आंदोलन भी समाप्त हो गय है। पिछले दो माह से ग्रामीण पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। ग्रामीण पुल नही ंतो वोट नहीं के नारे के साथ धरने पर बैठे थे।
बीते साल-31 दिसम्बर को धामी सरकार ने ग्रामीणों को नए वर्ष के उपहार के रूप में ग्रामीणों की माँग पूरी करते हुए शासनादेश जारी कर दिए। ग्रमीणों का धरना भाजापा किसान मोर्चे के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विश्वजीत सिंह नेगी ने जूस पिला कर समाप्त करवाया,,नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद जारी शासनादेश की प्रति भी सभी ग्रामवासियो को सौंपते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर घर तक सुविधा पहुचा रही हैं,,, यमकेश्वर में सड़कों की गाँव गाँव तक जोड़ने का वादा पूरा किया जा रहा है।

ad12

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना चैहान, मंडल अध्यक्ष भाजपा ब्रिजमोहब उनियाल,मंडल महामंत्री राजेंद्र नौटियाल, जितेंद्र खर्कवाल,ग्राम प्रधान जुवा इस्लाम,हेमचंद धुलिया, अभिनंयु, दीपक नेगी ,अंजुल शर्मा, प्रमोद अग्रवाल,अतुल अग्रवाल,मनोज कंडवाल,राजेन्द्र बिष्ट, रविंदर नेगी छेत्र पंचायत सदस्य उमरैल,पूर्व प्रधान मातबर सिंह नेगी,आशा देवी, गीता देवी,कृष्ण देवी,इंदु देवी,सावित्री देवी, कांति देवी,सशी देवी,मनीष, यशपाल असवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *