द्वारीखाल के सैंज गांव में अब ” सरा -र-रा-प्वां-प्वां “| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल
ये कर्नल है साहब है। सेना से रिटायर्ड जरूर हुये हैं लेकिन टायर्ड नहीं बिल्कुल भी नहीं। रिटायर्ड होने के बाद बहुत ऐसा किया जिससे आप भी कहेंगे वाह कर्नल साहब वाह। बंजर भूमि पर हरियाली उगाकर उन्नत खेती का नायाब उदाहरण पेश किया। इसके बाद मुहिम चलायी सैंज गांव तक सड़क निर्माण। सो यह मुहिम भी रंग लायी और अब सैंज गांव तक सड़क पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। दो किलोमीटर में से एक किमी सड़क भी बन चुकी है। सड़क निर्माण की मुहिम क्षेत्र के सैकड़ों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
जनपद पौड़ी का द्वारीखाल ब्लाक का सैंज गांव अपने आप में खास है। अपने रिटायर्ड कर्नल राजेंद्र प्रसाद बडथ्वाल इसी गांव के हैं। दरअसल, सैंज गांव तक सड़क नहीं हैं। सड़क निर्माण को लेकर मुहिम चलायी गयी। इसमें कर्नल साहब, पूर्व प्रधानाचार्य कान्ति प्रसाद दुदपुरी ने मुहिम की कमान संभाली और इस मुहिम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग जुड़ते गये।


आखीरकार गांव सैज मल्ला, तल्ला की 2 किलोमीटर रोड का उद्धाटन समारोह यमकेशवर ब्लाक की विधायक रितू खंडूरी द्वारा 10 सितंबर 2021 को गांव सैज के सभी ग्रामीण लोगो के एक सादे समारोह मै संपन्न हुआ। रोड बनाने का प्रस्ताव सभी गांव के लोगो के सहमति लेकर ,2018 मे विधायक जी को सौपा गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत को मिलने खुद गांव सैज का प्रतिनिधि मंडल 21 दिसम्बर 2019 को उनके निवास स्थान देहरादून गया था। उनके आदेश पर इस रोड निर्माण के लिए बजट दिया गया।खैर गांव की रोड 1 किलोमीटर तक रोड तैयार है।इसी बीच रोड के बीचोंबीच एक तूणी का भारी पेड गिरने से आगे का काम रूका पडा है। विभाग के अनुसार जल्दी ही इस पेड को साइड करवाकर ,आगे बाकी 1 किलोमीटर रोड निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाऐगा।
