कृपया ध्यान दें| जल्द भरियेगा सरकारी नौकरी के फार्म| समय है कम | राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share this news

CITY LIVE TODAY. RAHUL SINGH

 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो अलग-अलग सीधी भर्तियों के लिए क्रमशः 157 और 423 पदों के लिए विज्ञप्तियां जारी की हैं। जिनके फार्म भरने की तारीख अब करीब है। इच्छुक युवा अभी भी फार्म भर सकते हैं। 157 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की आखिरी डेट 25 नवंबर है। जबकि 423 पदों के लिए 18 नवंबर तक फार्म भरा जा सकता है।
157 पद जनजाति कल्याण विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी और लघु सिंचाई विभाग में भर्ती के लिए हैं। जबकि 423 पद पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, डेयरी विकास विभाग और कृषि विभाग में खाली है।

A- 157 पदों की जानकारी
1- अनुदेशक विद्युत (जनजाति कल्याण) के 4 पद हैं जिसकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य है। संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र। संबंधित व्यवसाय में 1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।

2- कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स (प्राविधिक शिक्षा विभाग) के 6 पद। शैक्षिक योग्यता संबद्ध शाखा में 3 वर्ष का जीएसटीएस का प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल के साथ संबद्ध शाखा में जीटीआई या आईटीआई/ पॉलिटेक्निक का प्रमाण पत्र या संबद्ध शाखा में डिप्लोमा। प्रमाण पत्र के बाद 3 वर्ष का औद्योगिक अनुभव।

3- अनुदेशक डीजल मैकेनिक (जनजाति कल्याण) के 2 पद। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और हाईस्कूल विज्ञान एवं गणित विषयों से उत्तीर्ण। संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र राष्ट्रीय शिशिक्षुता प्रमाण पत्र। 1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र। प्रशिक्षण अवधि को संबोधित करते हुए कम से कम 5 साल का अनुभव जो किसी सरकार या सार्वजनिक निजी विभाग अथवा प्रतिष्ठान का सवेतन हो।

4- अनुदेशक मोटर मैकेनिक (जनजाति कल्याण) के 2 पद। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और हाईस्कूल विज्ञान एवं गणित विषयों से उत्तीर्ण। संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र। 1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र। हल्के एवं भारी वाहन चालक का वैध लाइसेंस।

5- अनुदेशक वेल्डर के 2 पद। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और हाईस्कूल विज्ञान एवं गणित विषयों से उत्तीर्ण। संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र।1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।

6- अनुदेशक फिटर के 5 पद। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और हाईस्कूल विज्ञान एवं गणित विषयों से उत्तीर्ण। संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र।1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।

7- कर्मशाला अनुदेशक के 109 पद। शैक्षिक योग्यता शैक्षिक योग्यता संबद्ध शाखा में 3 वर्ष का जीएसटीएस का प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल के साथ संबद्ध शाखा में जीटीआई या आईटीआई/ पॉलिटेक्निक का प्रमाण पत्र या संबद्ध शाखा में डिप्लोमा। प्रमाण पत्र के बाद 3 वर्ष का औद्योगिक अनुभव।

8- लाइनमैन का 01 पद। शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल उत्तीर्ण। मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से 2 साल का विद्युत व्यवसाय का प्रमाण पत्र।

9- सहायक बोरिंग टेक्निशियन (लघु सिंचाई विभाग) के 13 पद। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण। संबंधित व्यवसाय में 2 वर्षीय पाठ्यक्रम का डिप्लोमा।

10- तकनीकी सहायक के 3 पद। शैक्षिक योग्यता फिटर /इलेक्ट्रिशियन/ प्लंबिंग ट्रेड में आईटीआई 3 वर्षीय प्रमाण पत्र और 2 साल का अनुभव।

इस भर्ती के लिए 12 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को https://sssc.uk.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा। लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मार्च 2022 है। लिखित परीक्षा 100 अंको की 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। आयु सीमा न्यूनतम 18 और 21 साल से 43 वर्ष तक निर्धारित है।

423 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जानकारी
1- पशुपालन विभाग के अंतर्गत चारा सहायक ग्रुप-2 के लिए 3 पद। शैक्षिक योग्यता एमएससी कृषि। चारा सहायक ग्रुप-3 के लिए 2 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी कृषि।
2- उद्यान विभाग के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-2 के लिए 1 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी, बीएससी कृषि के उपरांत फल संरक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा या खाद्य प्राविधिकी में एमएससी।
3- डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के लिए 3 पद। शैक्षिक योग्यता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का प्रथम श्रेणी में भारतीय दुग्धशाला डिप्लोमा या पशुपालन और दुग्ध शाला विषयों में विशेषज्ञता के साथ प्रथम श्रेणी में कृषि स्नातक या और दुग्ध सहकारी समितियों के उत्पादक और विक्रय क्रियाओं को संयोजित करने का या किसी मानक दुग्ध उत्पादक कारखाने में कार्य करने का 3 वर्ष का अनुभव।
4- कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के लिए 188 पद। शैक्षिक योग्यता कृषि में स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर)
5- उद्यान विभाग के अंतर्गत उद्यान विकास शाखा वर्ग-2 के लिए 26 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी कृषि या जीव विज्ञान
6- सहायक मशरूम विकास अधिकारी के लिए 3 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी जीव विज्ञान समूह या बीए
7- सहायक पौध सुरक्षा अधिकारी / मधु विकास निरीक्षक के लिए 2 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी जीव विज्ञान समूह या बीएससी कृषि/ मधुमक्खी पालन में प्रशिक्षण के साथ बीएससी जीव विज्ञान या बीएससी कृषि।
8- सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (उद्यान विज्ञान) के लिए 3 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी कृषि या बीएससी जीव विज्ञान समूह
9- सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (वनस्पति विज्ञान) के लिए 3 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी जीव विज्ञान समूह या बीएससी कृषि।
10- मशरूम पर्यवेक्षक के लिए 4 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी वनस्पति विज्ञान समूह या बीएससी कृषि, वनस्पति /कवक विज्ञान।
11- प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के लिए 4 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी वनस्पति विज्ञान समूह या बीएससी कृषि, वनस्पति/ कवक विज्ञान।
12- औद्यानिक विकास शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक) के लिए 181 पद। शैक्षिक योग्यता बीएससी जीव विज्ञान या बीएससी कृषि या बीएससी उद्यान।

ad12

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/  पर विजिट करना होगा। लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मार्च 2022 है। सभी पदों के लिए 100 अंको की 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की एक लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयु सीमा 21 साल से 43 साल तक निर्धारित है। सामान्य वर्ग और उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपए परीक्षा शुल्क है और उत्तराखंड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 150 रुपए। उत्तराखंड के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *