दुखद| खायी में गिरी कार| शिक्षक, पत्नी व बेटे की मौत| विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, पिथौरागढ़
बुरी खबर आयी है। हल्द्वानी में परिजनांे के यहां दीपावली मनाकर वापस लौट रहे शिक्षक, उनकी पत्नी व छह साल के बेटे की कार दुर्घटना में मौत हो गयी। कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुये हैं। जिन्हें उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजकीय इंटर कालेज बासकोट में कार्यरत शिक्षक बलवंत जिमवाल, पत्नी पूर्णिमा व छह साल का बच्चा भाव्यांश हल्द्वानी से दिवाली मनाकर शनिवार को कार से वापस लौट रहे थे। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर चुपकोट बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 किमी गहरी खायी में जा गिरी। इसमें तीनों की मौत हो गयी। उनके साथ कार में सवार सुरेंद्र बहादुर व नवनीत घायल हो गये। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है।