जय बजरंग बली | GOOD MORNING EVERYONE| हाजिर है आज का राशिफल | प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

CITY LIVE TODAY. MEDAI HOUSE

मेष राशि- आज के दिन आपको धन प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा धन का अपव्यय हो सकता है।कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। बाकी आपके दैनिक काम यथावत चलते रहेंगे। जोखिम वाले कामों से आज आप दूरी रखें तो उचित होगा।      

                                                                   

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप नौकरी या व्यवसाय संबंधी किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप अपना व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको सही मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रास्तावित कार्य पूर्णता ओर बढ़ते रहेंगे। छोटे भाई;बहिन की तरफ से भी आपको सहयोग या ख़ुशी प्राप्त होगी।                                                                     

  मिथुन राशि-आज  दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपका कोई विशेष कार्य (ख़ासकर नौकरी या व्यवसाय संबंधी) सिद्ध हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव भी कर सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे होंगे।

pandit


  कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। विशेष रूप से आज आपका मानसिक और बौद्धिक चिंतन बहुत अच्छा रहेग। फलस्वरूप आप कोई रचनात्मक कार्य या भविष्य संबंधी कोई अच्छी रणनीति बना सकते हैं। आपको कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आप जिन कार्यों को कर रहे हैं, वे निर्वाध गति से आगे बढ़ते रहेंगे।                                                                     

   सिंह राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित होना चाहिए। नई गतिविधियों से जुड़ना आज उचित न होगा। निर्णय लेने में भी आप जल्दबाजी कर सकते हैं।अतः यदि किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर निर्णय लेना आवश्यक हो तो बहुत चिन्तन-मनन के बाद ही अन्तिम निर्णय पर पंहुचे।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।आपका कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। बड़े भाई-बहिन तथा किसी परिजन से आज आपको सहयोग मिल सकता है।आपके दैनिक कार्यों में कोई शुभ परिवर्तन भी संभव है।                                                                         

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है।नौकरी व्यवसाय से आपको संतुष्टि प्राप्त होगी, आपके अधूरे कार्य तेजी से सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे।आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।यदि आप किसी रोग आदि से पीड़ित हैं, तो आज आपको स्वास्थय लाभ के संकेत मिलने शुरू होंगे।                                       

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आज आपका कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। लेकिन यदि आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं,तो आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप नौकरी व्यवसाय के लिए घर से दूर किसी अन्य शहर में जा सकते हैं।यदि आप बच्चा गोद लेने के इच्छुक हैं तो,आज आपको कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं।        

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है।इसलिए आपको रूटीन कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। धन के मामले में भी सावधानी की आवश्यकता है। अन्यथा धन का अपव्यय हो सकता है।


मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। उन्नति कारक अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। यदि आप किसी कार्य की सफलता को लेकर चिन्तित हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिलने वाले हैं। आज आप उम्र से काफी कम प्रेमी के साथ प्रेम-प्रसंग की भी शुरुआत कर सकते हैं।


 कुम्भ राशि-आज आपके उद्यम सफल होंगे। साथ ही आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर काम के प्रति भी पूर्ण समर्पित रहेंगे। यदि आप तकनीकि आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आपके प्रास्तावित कार्य पूर्ण होंगे।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आपका मन प्रसन्न और बुद्धि काफी चिन्तनशील बनी रहेगी। आज आपको रचनात्मक कार्यों में समय देना उचित रहेगा। यदि आप सलाहकार आदि कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों चीज मिल सकती है। आज आप मंत्र ज्ञान भी ले सकते हैं अथवा मंत्र साधना के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। सन्तान की ओर से आपको ख़ुशी मिल सकती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *