क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार | जानिये क्या है मामला | विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव


इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को हरियाणा में गिरफ्तार कर लिया गया है। युवराज पर दूसरे भारतीय खिलाड़ी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद युवी को अंतरिम जमानत भी मिल गयी।
मीडिया खबरोें के अनुसार, बाएं हाथ के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज को हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि युवराज पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप था, जिसकी रिपोर्ट पिछले साल दी गई थी।

ad12

दरअसल, साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान कई अन्य खिलाड़ियों की ही तरह युवराज सिंह भी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बातें कर रहे थे और फैंस का मनोरंजन कर रहे थे। ऐसी ही एक लाइव चैट उन्होंने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ की। आरोप है कि इसी लाइव के दौरान युवी ने भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर एक ऐसे शब्द का उपयोग किया था, जो जातिसूचक टिप्पणी के दायरे में आया था जिसके बाद युवराज सिंह की किरकिरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *