जय मां नव दुर्गा | झोली भर दो |हाजिर है आज का राशिफल | प्रस्तुति |आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

CIY LIVE TODAY. . आचार्य पंकज पैन्यूली

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके के घर में किसी मांगलिक कार्य का उत्सव शुरू हो सकता है।आपके लिए नजदीकी रिश्तेदारी से रिश्ता भी आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप वाहन भी खरीद सकते हैं।                                                                         

वृष राशि- आज आप किसी कार्य की शुरुवात कर सकते हैं। यदि आप पहले से किसी कार्य को करते हुए चले आ रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आप  काम संबंधी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनुज भाई-बहिन और मित्रों से आपको आज प्रसन्नता और सहयोग मिलेगा।।                                

मिथुन राशि-आज आपको कार्य के प्रति सावधान रहना होगा। जल्दबाजी की प्रवृत्ति आपको किसी समस्या में उलझा सकती है। धन का निवेश भी सोच समझकर ही करें,क्योँकी निवेश का योग तो बन रहा है,लेकिन निवेश कहाँ और कैसा करना है, ये विचारणीय विषय है।   

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।आपके घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। और कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नति और प्रगति का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों या प्रेमी-प्रेमिका से मिलने का भी आज योग बन रहा है। आज आपको जोखिम वाले भी करने चाहिए, परिणाम आपके पक्ष में होंगे।   

pandit
आचार्य पंकज पैन्यूली

सिंह राशि-आज आपका व्यर्थ का भ्रमण और व्यर्थ में अपव्यय हो सकता है। प्रास्तावित कार्यो में कुछ रुकावट तो आ सकती है, लेकिन सफलता मिलने के भी योग हैं। आज आपके मन में स्थानपरिवर्तन के विचार भी आ सकते हैं,लेकिन ये विचार क्षणिक ही होंगे।

कन्या राशि-आज आप नौकरी व्यवसाय में अच्छा कर सकते हैं। आपको धन लाभ भी हो सकता है, यदि आपका पैसा कहीं  रुका हुआ  है, तो आज वापस मिल सकता है। किसी कार्य को लेकर आज आपको मित्रों का बहुत अच्छा सहयोग मिल सकता है। स्वस्थ संबंधी कारणों से आप आंशिक परेशान रह सकते हैं।..                                                                        

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आप कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है।और विचारों में बहुत ही सकारात्मक रहने वाली है।                                                                     

  वृश्चिक राशि-आज आपका मन काफी गतिशील रह सकता है। मन में उलझन और किसी गलत निर्णय के कारण आप परेशान रह सकते हैं। किसी नई गतिविधि से आपको आज नही जुड़ना होगा। बाकी आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।                                   

धनु राशि-आज आपके नियमित कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन नये कार्यों को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आप जल्दबाज़ी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। ख़ासकर धन संबंधी निर्णय आपको आज टाल ही देने चाहिए।


मकर राशि-आज आपको नौकरी या किसी अन्य प्रकार का  रोजगार मिल सकता है,आपके जीवन साथी को भी नौकरी में तरक्की मिल सकती है। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े हुए  हैं,तो आपको भी आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।..


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। यदि आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज ही शुरू कीजिये। आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको सुनहरा मौका मिल सकता है।

ad12


मीन राशि-आज आपको परिश्रम के अनुरूप लाभ कम होने की संभावना है। यह भी संभव है, कि आपका पूरा परिश्रम ही व्यर्थ चला जाय। विद्यार्थी लोगों को भी आज काफी सावधान रहने की जरूरत है,संस्थागत किसी विवाद में उलझने के योग बन रहे हैं। आप संतान को लेकर भी चिंतित हो सकते । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *