बिजली कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित | पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, देहरादून
उत्तराखंड बिजली कर्मियों की बुधवार से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद यह फैसला लिया गया है। उठाया गया है।
उत्तराखंड बिजली कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हुई। उन्होंने बिजली कर्मियों की मांगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस पर मोर्चा ने कल बुधवार छह अक्टूबर से प्रस्वावित हड़ताल को स्थगित कर दिया। इससे सरकार ने राहत की सांस ली है।