भारत के पास विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व | पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


भारत के पास इस समय विश्व भर का सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व है। नेतृत्व के आधार पर भारत फिर से एक बार विश्व गुरु बनेगा। यह कहना है वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर संदीप का ।
एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि भारत सदियों पहले विश्व गुरु था और देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दोबारा से यह उपलब्धि हासिल करेगा।

ad12

अपने शासनकाल के 60 वर्षों में कांग्रेस ने जिस तरह देश को खोखला और पंगु बनाया था उस सारी अव्यवस्था की क्षतिपूर्ति भाजपा के 12 वर्षों के शासनकाल में पूरी कर दी पिछली अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने देश को परमाणु बम देकर महा शक्तियों की लाइन में खड़ा कर दिया ,तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के कुशल नेतृत्व के चलते भारत देश विश्व गुरु बनने के मार्ग पर अग्रसर हो चला है। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *