महिला जेई से यौन उत्पीड़न का आरोप | डीडीओ गिरफ्तार | पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-उत्तरकाशी


उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में महिला जेई से यौन उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में जांच शुरू कर दी है।

ad12


आरोप है कि उत्तरकाशी के प्रभारी डीडीओ ने पुरोला में तैनात महिला जेई को एक दिन पहले ट्रांसफर के मामले में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बुलाया। आरोप है कि आरोपी ने महिला जेई पर जबरन सम्बन्ध बनाने का दबाव डाला। जेई ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन पकड़ते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला जेई ने बमुश्किल भागकर आरोपी से अपनी इज्जत बचाई। इस मामले में महिला जेई ने आरोपी के खिलाफ कल रात ही पुरोला थाने में तहरीर दे दी थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कल ही कर दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आज सुबह सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *