पौड़ी का वीर सपूत देश के लिये शहीद | पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
जम्मू-कश्मीर की सीमा से मनहूस खबर आयी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड के दौरान पौड़ी जनपद का एक वीर सपूत देश के लिये शहीद हो गया। पौड़ी जनपद के ग्राम सालाणा, बाली कंडारस्यूं पाबौ विकाखंड के सूबेदार सूबेदार राम सिंह भंडारी ने देश के लिये प्राणों की आहुति दे दी।

जानकारी के अनुसार, राजौरी के थाना मंडी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सेना का आपरेशन चल रहा था। इस आपरेशन मेें देश के वीर जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके बाद तीसरे आतंकी के संदेह के चलते सर्च आपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सूबेदार राम सिंह भंडारी जख्मी हो गये। सेना के चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन ज्यादा खूब बहने के कारण जान नहीं बच पायी और वीर सपूत देश के लिये शहीद हो गया। सूबेदार राम सिंह भंडारी का परिवार मेरठ में रहता है।