उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News… राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों तेज |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के 01 और 02 नवंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थितियों के लिए एंबुलेंस, चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए कहा गया। विद्युत व पेयजल विभाग को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और संभावित व्यवधानों से निपटने के लिए पहले से तैयारी के लिए कहा गया है।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों व संबंधित विभागों को भ्रमण मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रपति का भ्रमण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

ad12

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *