उत्तराखंडसंपादकीय

जय जय श्रीराम…….ताड़का वध का सजीव मंचन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पंडाल | गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

लालढांग, अक्टूबर। हरिद्वार के मौहल्लापुरी गांव में श्री श्री ग्राम देवता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित श्रीरामलीला मंचन के दूसरे दिन ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत समसपुर कटेबड़ की ग्राम प्रधान कु. रेखा, पुत्री श्री मदनपाल सिंह, निवासी समसपुर कटेबड़ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधान का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

रामलीला के दौरान गुरु विश्वामित्र एवं गुरु वशिष्ठ द्वारा भगवान श्रीराम को शिक्षा प्रदान करने तथा ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने ताड़का वध के दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों रामभक्तों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनके जीवन मूल्यों और संस्कारों से परिचित कराना भी है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

ad12

कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों सहित माताएं-बहनें, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *