उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar.. बुजुर्गों की शिकायतों पर Action|

Share this news

देहरादून, अक्टूबर। कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से जुड़ी 126 शिकायतें दर्ज हुई। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में अधिकारियों को शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा भी की गई।

जनसुनवाई में 73 वर्षीय मदनलाल भल्ला ने पुत्र पर बुढ़ापे में उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रशासन ने मामले में तत्काल भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वहीं 74 वर्षीय विधवा रेणुका खनका की संपत्ति विवाद, मारपीट और देखभाल नहीं करने की शिकायत पर सीओ रायपुर और महिला सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गायत्री विहार में अवैध कब्जे और एमडीडीए के सीलिंग आदेश का पालन नहीं होने की शिकायत पर प्राधिकरण को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सेवाकलां में पुश्तैनी भूमि पर कब्जे और धमकी मामले में एसडीएम सदर को कार्रवाई के लिए कहा गया। रेसकोर्स में नियम विरुद्ध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम सदर और सीओ को स्थलीय निरीक्षण के आदेश दिए गए।

इंद्रलोक कॉलोनी में सीवर कार्य के बाद क्षतिग्रस्त सड़क, खुड़बुड़ा में दूषित पेयजल और रानीपोखरी में पेयजल कनेक्शन संबंधी शिकायतों पर संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए गए। आशारोड़ी-झाझरा हाईवे, खारसी मोटर मार्ग और भू-कटाव के मामलों में भी रिपोर्ट मांगी गई। कालसी में क्षतिग्रस्त पुलिया तथा कुडियाल में आपदा से क्षतिग्रस्त हाथी सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ad12

मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *