उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar….आंगन मिलन में बच्चों संग बैठे धामी, बांटीं पोषण किट |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

खटीमा, अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के गोसीकुआ भुड़ाई आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों से संवाद कर सरकार की योजनाओं व सेवाओं पर बात की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर बातचीत की। उन्होंने गोदभराई रस्म में शामिल होकर 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट और 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की। उन्होंने पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। इस दौरान नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, स्नेह और संवाद को हर घर तक पहुंचाना है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास की नींव तैयार करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

ad12

उन्होंने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य व पोषण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए बर्थ वेटिंग होम और आवश्यकता पड़ने पर हेली एंबुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *