उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh Samachar…. सुभाष बनखंडी में 7 से रामलीला मंचन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अक्टूबर। सुभाष बनखंडी स्थित रामलीला प्रांगण में 7 से 21 अक्टूबर तक श्री रामचरितमानस की 66वीं रामलीला का मंचन किया जाएगा।

शनिवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक थापा ने प्रेस को आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 1955 से सुभाष बनखंडी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस वर्ष स्थानीय कलाकार रामचरितमानस के प्रसंगों का मंचन करेंगे।

कमेटी महामंत्री योगेश कालड़ा ने बताया कि रामलीला को आधुनिक स्वरूप देने के लिए पहली बार डिजिटल एलईडी गेट और बैकग्राउंड में चलित चित्रों का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही महिला मंडल का गठन कर घर-घर रामलीला और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का अभियान चलाया जा रहा है।

कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह पाल ने बताया कि 7 अक्टूबर को गणेश पूजन, श्रवण कुमार और दशरथ संवाद से रामलीला का शुभारंभ होगा। इसके बाद राम जन्म, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, लंका दहन, सेतुबंध और लक्ष्मण शक्ति सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को रावण वध और 21 अक्टूबर को भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक, रंगारंग कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा।

ad12

रामलीला कमेटी ने श्रद्धालुओं से सुभाष बनखंडी की रामलीला मंचन में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *