उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News…CM ने चारधाम यात्रा को लेकर दिए जरूरी निर्देश |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली, साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर मौसम और भूस्खलन की स्थिति की निरंतर निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत व बचाव की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित रखने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

यमुनोत्री धाम में भीड़ और आवागमन को देखते हुए धाम से करीब 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित करने, डंडी-कंडी सेवाओं को व्यवस्थित करने और खरसाली से वैकल्पिक मार्ग के संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए। सूर्यकुंड क्षेत्र में प्रभावी भीड़ प्रबंधन और पैदल मार्ग पर यात्रियों और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही सुचारु रखने को कहा।

उन्होंने घोड़े-खच्चरों के संचालन में मानकों का पालन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। केदारनाथ मार्ग के चीरबासा और भैरव ग्लेशियर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के चौड़ीकरण, गंगोत्री मार्ग के चौड़ीकरण और गड्ढामुक्त कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। केदारनाथ-बदरीनाथ मार्गों पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन और आपात चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता करने को कहा। उन्होंने चारों धामों में अलाव, पेयजल, शौचालय, बिजली और संचार सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

ad12

हेली सेवाओं में निर्धारित दरों से अधिक वसूली और अनधिकृत टिकट बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। मौसम के अनुरूप हेली सेवाओं का संचालन के निर्देश भी दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *