Laldhang News…झूला पुल बनाने की मांग केा लेकर धरना-प्रदर्शन जारी| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, गीता जोशी, लालढांग
लालढांग के रसूलपुर आर्य नगर में झूला पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी भारी बारिश के बीच जारी रहा। झूला पुल संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और नौजवान डटे हुए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।


पूर्व प्रधान जगपाल ग्रेवाल की अध्यक्षता और सुरेंद्र रावत के संचालन में हुई इस सभा में जिला पंचायत सदस्य ने भी शिरकत की और ग्रामीणों की इस मांग का समर्थन करते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ कड़ा संघर्ष करने की बात कही।
