उत्तराखंडसंपादकीय

रवसान नदी पर झूला पुल की मांग: भारी बारिश के बीच तीसरे दिन भी जारी रहा धरना |गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, गीता जोशी, लालढांग

ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी में रवसान नदी पर झूला पुल के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तीसरे दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। भारी बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और आसपास के ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे।

जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि यह मांग वर्षों पुरानी है और मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल होने के बावजूद आज तक धरातल पर काम नजर नहीं आने से जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्थिति का फायदा उठाकर विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं, इसलिए सक्षम अधिकारियों को मौके पर आकर पुल निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ी स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए।

धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन श्यामपुर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ और हरिद्वार तहसीलदार आंदोलनकारियों से वार्ता करने धरना स्थल पर पहुंचे। तहसीलदार ने ग्रामीणों को बताया कि पुल निर्माण के प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूसरे चरण का काम चल रहा है। हालांकि, आंदोलनकारियों ने मांग की है कि उच्च स्तर के अधिकारी मौके पर आकर स्थिति से अवगत कराएं और निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

ad12

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें मजबूरन आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, विनोद जोशी, पंकज चमोली, दीपक जखमोला, राजेंद्र बोर्ड, गोदावरी देवी, सटेश्वरी देवी, सुशीला देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *