उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News…. 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार |गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों और नगर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना श्यामपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 को चौकी चंडीघाट क्षेत्र के गौरी शंकर पार्किंग मार्ग से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण:

  • अभियुक्त: राहुल पुत्र अर्जुन, निवासी- श्मशान घाट के पीछे झुग्गी झोपड़ी, चंडीघाट, थाना श्यामपुर, हरिद्वार (उम्र- 30 वर्ष)
  • बरामदगी: 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा)
  • मुकदमा: मु0अ0स0- 110/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम

पुलिस टीम:

ad12

  • कांस्टेबल 502 विनीत कुमार
  • कांस्टेबल 1522 अनिल रावत

पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *