उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News…आमने-सामने भिड़ीं महिंद्रा टीयूवी और आल्टो कार |गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार / ब्यूरो। दिनांक 10 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 03:40 बजे 4.2 फ्लाईओवर के ऊपर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ महिंद्रा टीयूवी (संख्या UP20CE5007) और आल्टो K10 (संख्या UP20CP2451) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आल्टो K10 का चालक मौके से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया।

यातायात हुआ बाधित इस दुर्घटना के चलते फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुँची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

ad12

पुलिस प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *