उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…कांवड़ मेला/कुंभ मेला 2027 के लिए भत्ता एवं दुर्घटना बीमा किए जाने की भी मांग|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने जनपद हरिद्वार में प्रतिवर्ष होने वाले कांवड़ मेला/ कुंभ मेला 2027 हेतु मेला भत्ता की मांग की साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कराने की मांग की है ।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिलामंत्री राकेश भंवर ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के बड़े मेले में कांवड़ मेले का आयोजन 15 दिवस तक होता है और उसमें लगभग 2से 2, 50करोड़ के करीब शिव भक्तों का आगमन होता जिससे महंगाई के प्रतिकार स्वरूप कुंभ मेला भत्ता दिया जाता रहा है उसी तरह सभी जनपद केराजकीय कर्मचारियों, संविदा, सफाई कर्मचारी, इंटर्न को मेला भत्ता/मानदेय दिया जाना न्यायोचित होगा।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा वरिष्ठ सलाहकार मूलचंद चौधरी प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह ने कहा कि कावड़ मेला और आगामी कुंभ मेला 2027 में अधिकारी और कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा दिया जाना न्यायोचित होगा क्योंकि कावड़ मेले के दौरान 2वर्ष पूर्व एक अधिकारी की मृत्यु हो गई थी इसलिए अनुरोध है कि कावड़ मेले और कुंभ मेला 2027 हेतु दुर्घटना बीमा की व्यवस्था कराए जाने का अनुरोध किया गया है।

ad12


कावड़ मेला और कुंभ मेला 2027 हेतु मांग करने वालों में सर्व श्री दिनेश लखेड़ा, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, मुकेश कुमार, छत्रपाल सिंह, नाथी राम,सचिन, मुन्नी देवी, इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *