उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News…यहां गुलदार ने महिला को मार डाला| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


पहाड़ में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुरी खबर आ रही है। खबर है कि पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक के बाडयू गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।


मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि बाडयू निवासी एक महिला अपने पुराने मकान के पास घास लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

ad12

बताया जा रहा है कि हमले के बाद गुलदार महिला को घसीटते हुए पुराने मकान के खंडहर में ले गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *