उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh Samachar…मायाकुंड में बिजली के खंभों की शिफ्टिंग Start|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। मायाकुंड में बिजली के खंभों की शिफ्टिंग को लेकर मेयर शंभू पासवान की शासनस्तर पर पैरवी कामयाब रही। उत्तराखंड पावन कारपोरेशन (यूपीसीएल) ने मुख्य मार्ग से खंभों को हटाना शुरू कर दिया है।



मायाकुंड क्षेत्र के मुख्य सड़क के बीचों-बीच मौजूद बिजली के खंभे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। यातायात प्रभावित होने के साथ ही हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।

ad12



स्थानीय पार्षद माधवी गुप्ता ने समस्या को मेयर पासवान के समक्ष उठाया। जिसपर पासवान ने प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर. मीनाक्षी सुंदरम से खंभों को हटाने की मांग की थी। जिसके चलते यूपीसीएल ने खंभों की शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *