Pauri News…. “चम-चम–चम ” चमका ” प्रमोद कुमार| मंदोला किया ये कमाल| जगमोहन डांगी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-पौड़ी जगमोहन डांगी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में होनहारों ने खासा दमखम दिखाते हुये अपनी प्रतिभा का इजहार किया है। इसी क्रम में राइका पुरियाडांग विद्यालय विकास खंड कल्जीखाल के अंतर्गत उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परिणाम में दसवीं का छात्र प्रमोद कुमार मंदोला ने कक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 15 वीं रैंक हासिल माता पिता का नाम रोशन किया बल्कि क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रमोद कुमार की माता श्रीमती कविता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। जबकि पिताजी विधानचंद मंदोला वाहन चालक है।

प्रमोद कुमार की बड़ी बहिन हाल में भारतीय सेना में अग्निवीर में भर्ती हुई है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल ने प्रमोद कुमार को मेरिट श्रेणी में आने पर 51, 000 की पुरस्कार के तौर घोषित किया जो उन्हें प्रतिभा दिवस पर दिया जाएगा।

प्रमोद कुमार मंदोला प्राथमिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल से हुई। प्रमोद और उसकी माता पिता एवं राइका पुरियाडांग विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रमुख एवं विद्यालय संस्थापक श्री सुरेंद्र सिंह नेगी,संरक्षक श्री आर पी नैथानी,पूर्व पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत,पूर्व पीटीए अध्यक्ष समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवं एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत,वर्तमान पीटीए अध्यक्ष सहित क्षेत्रवासियों ने प्रमोद कुमार को शुभकामनाएं दी है।
