उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….चारधाम यात्रा के वैकल्पिक मार्ग भी रखें तैयारः महाराज|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग की सभी सड़कों का आंकलन कर 13 वैकल्पिक मार्गों को भी पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि सभागार में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाना है। इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री ने चारधाम मार्ग पर स्थायी व अस्थायी शौचालयों की साफ-सफाई, पेट्रोल पंपों और होटलों में निःशुल्क शौचालय व पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भटवाड़ी, डबराड़ी व चड़ेथी क्षेत्रों में सिल्ट के कारण नदी स्तर बढ़ने से सड़कों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर सिंचाई विभाग को समय से चैनलाइजेशन कार्य पूरा करने को कहा।

महाराज ने ब्लैक स्पॉट की पहचान, संवेदनशील स्थानों की मैपिंग, जीपीएस आधारित मशीनरी ट्रैकिंग, वन-वे सिस्टम और क्रैश बैरियर जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

कैबिनेट मंत्री ने पर्यटन विभाग को सड़कों पर पेट्रोल पंप, अस्पताल व रेस्टोरेंट की दूरी दर्शाने वाले साइन बोर्ड लगाने को कहा। होटल व ढाबों में स्वच्छता, यूनिफॉर्म और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी अनिवार्य करने को कहा गया है।

ad12

बैठक में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। मौके पर लोनिवि सचिव पंकज पांडे, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, लोनिवि प्रमुख अभियंता राजेश कुमार, सिंचाई विभाग की अपर सचिव गरिमा रौंकली, मुख्य अभियंता सुभाष चंद्र पांडेय, पर्यटन विभाग के एसीईओ अभिषेक रोहेला, बीआरओ के कमांडेंट मंजुनाथ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *