” ऑपरेशन प्रहार ” किरायेदारों का सत्यापन नहीं होने पर Action | गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
आपरेशन प्रहार के तहत श्यामपुर पुलिस द्वारा फिर तड़के की गई सत्यापन की कार्रवाई, सत्यापन न करने वाले 01 मकान मालिक के 10000 रुपये के माननीय न्यायालय 83 पुलिस एक्ट, में चालान तथा 81 पुलिस अधिनियम में 06 पर ₹ 1500 के नगद चालान, व कुल 50 जिनमें किरायेदार, मजदूर , होटल ढाबा पर काम करने वाले फड ठेली एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले आदि व्यक्तियों के सत्यापन किया गया |

एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन की कार्रवाई तेज किए जाने के निर्देश दिए गए थे जिस पर प्रत्येक दिन सत्यापन की कार्रवाई अमल में ली जा रही थी पुनः तड़के आज दिनांक 12.04.2026 को सत्यापन की प्रभावी कार्रवाई करते हुए मजदूर,घरेलू किरायेदार होटल ढाबा पर काम करने वाले एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व्यक्तियों व अन्य संस्थानो पर कार्य कर रहे मजदूरो के सत्यापन की कार्रवाई की गई जिससे खुद थाना प्रभारी श्यामपुर द्वारा टीम का हिस्सा बने जिसके फल स्वरुप जिन 01 मालिक

द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था उनका 83 पुलिस अधिनियम में ₹10000 रु0 का चालान किए गए तथा अन्य संदिग्ध 06 चालान नगद 81 पुलिस अधिनियम पर ₹1500 नगद शमन शुल्क वसूल किया गया इस कार्रवाई के दौरान कुल 50 व्यक्तियों के सत्यापन किया गये। सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
