उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News..” द्वी गति बैशाख “15 अप्रैल को डांडा नागराजा में “कौथिग ” धर्म-अध्यात्म की जय-जयकार |जगमोहन डांगी की Report

Share this news



सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी, पौड़ी
द्वी गति बैशाख अबकी बार 15 अप्रैल को आ रहा है। द्वी गति बैशाख को पहाड़ों में जगह-जगह धार्मिक आयोजन होते हैं। इसी क्रम में प्रसिद्ध डांडा नागराजा मंदिर में भी कौथिग होगा, इसमें धर्म-अध्यात्म के रंग के साथ ही लोक संस्कृति की महक भी बिखरेगी। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और अब होने वाली धर्म-अध्यात्म की जय-जयकार।उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक मुकेश कठैत एवं उनके साथ एक से एक जाने माने चर्चित लोक गायक एवं नृत्य मंच के लोक कलाकारो की टीम भजन सांध्य की मनमोहक प्रस्तुति दे देगी।


मण्डल मुख्यालय पौड़ी से 45 किलोमीटर दूर स्थित डांडा नागराजा मन्दिर में प्रतिवर्ष बैशाख के दूसरे दिन यह मेला लगता है।
इस मेले को स्थानीय भाषा में कण्डार मेला भी कहा जाता हैं। मेला स्थल मंदिर पर पहुंचने के लिए कहीं मोटर लिंक मार्ग है।
पौड़ी- अदवाणी- बगानीखाल,सतपुली -खांडा बहेड़ाखाल – सुरपुर होकर मन्दिर पहुंच सकते है। इसके अलावा ब्यासचट्टी उमरासु -खडकोला -डांडा नागराजा मन्दिर, उधर पौड़ी ल्वाली बेतालधार -कापड -घिण्डवाड़ा मरोड़ा सफदर खाल मोटर मार्ग से भी मन्दिर पहुंच सकते है। इसके अलावा कांसखेत- घण्डियाल – असगढ़ बड़कोट – बगानीखाल मोटर मार्ग से भी मंदिर पहुंच सकते हैं। मंदिर पहुंचने कई विकल्प मार्ग है।


इस वर्ष अधिक श्रद्धालुओ की भीड़ जुटने की संभावना है। क्योंकि मंदिर समिति एवं कोट ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख समाजसेवी उपेंद्र भट्ट और उनकी टीम मेले को भव्य स्वरूप देकर पहली बार स्वयं भी भव्य आयोजन कर रही है। जिससे प्रवासी एवं दूर-दराज से श्रद्धालु की बड़ी संख्या में मेला पहुंचने की उम्मीद है। मेला समिति ने मेले की पूरी तैयारी कर दी हैं। इस वर्ष अथिति के तौर पर पहली बार नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना बुटोला एवं क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी,क्षेत्र के कुछ विदेशी मेहमान भी अतिथि के तौर पर प्रतिभाग करेंगे।

ad12


मेले में जिलाधिकारी महोदय के भी आने की संभावना है| मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि मन्दिर स्थल पर साफ -सफाई का विशेष ख्याल रखे। मेला को इस बार भव्य आयोजन के लिए शांति व्यवस्था बनाने पुलिस व्यवस्था एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली,मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं कोट ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को पहले ही मिल चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *