उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….दून पुस्तक मेले में हरभजन सिंह मेहरोत्रा की नई किताब लोकार्पित|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। दून पुस्तक मेले में शनिवार को प्रसिद्ध कहानीकार हरभजन सिंह मेहरोत्रा की नई किताब ‘गठरी व अन्य कहानियाँ’ का वरिष्ठ कथाकार जितेन ठाकुर ने लोकार्पण किया। पुस्तक काव्यांश प्रकाशन से प्रकाशित हुई है।

कार्यक्रम के दौरान कथाकार जितेन ठाकुर ने कहा कि हरभजन सिंह मेहरोत्रा की कहानियां समाज की वास्तविकताओं को सरल, प्रभावी और संवेदनशील शैली में प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक न केवल पाठकों का मनोरंजन करती है, बल्कि उन्हें जीवन के विविध आयामों पर गंभीरता से विचार करने के लिए भी प्रेरित करती है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की रचनाएं साहित्यिक परंपरा को समृद्ध करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को पढ़ने और लेखन की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस दौरान पुस्तक के चयनित अंशों का पाठ भी किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

पुस्तक में सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जो पाठकों के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने में सक्षम है।

ad12

इस अवसर पर शशिभूषण बडोनी, कुसुम भट्ट, शीशपाल गुसाईं, दर्द गढ़वाली, मुकेश नौटियाल, प्रबोध उनियाल, भारती मिश्रा, गंभीर सिंह पालनी, धनेश दत्त रतूड़ी, रजनीश त्रिवेदी, प्रेम साहिल आदि साहित्यकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *