Laldhang News…. “आपरेशन कालनेमी ” भेषधारी बहुरूपियें गिरफ्तार| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ द्वारा राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा को नमामि गंगेघाट चण्ड़ीघाट व चिडियापुर क्षेत्र में चौकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबा/साधु का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थानों में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर उन्हें तन्त्र- मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।

इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों/ यात्रियों के भड़कने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा नमामि गंगे घाट चण्ड़ीघाट से 07 व चिडियापुर क्षेत्र से 02 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बीएनएसएस में गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।

नाम पता हिरासतशुदा 09 बाबा भेषधारी—–
- रामचरण दास ( चैला कैलाशानन्द ) निवासी दक्षिण काली मन्दिर चण्डीघाट उम्र-75 वर्ष
- गंगासाहु पुत्र जमना साहु निवासी चण्डीघाट माजरा उम्र-65 वर्ष
3.मंगू सिंह पुत्र तुंगल सिंह निवासी चण्डीघाट माजरा उम्र-60 वर्ष
4.खदेरु पुत्र रामरुप निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर उम्र-60 वर्ष
5.मोहन कुमारपुत्र सहदेवराम निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर उम्र-47 वर्ष
6.लालगिरी पुत्र विस्वानाथ निवासी चण्डीघाट श्मशान घाट उम्र-70 वर्ष
7.घनश्याम पुत्र देव सिंह निवासी लक्कड बस्ती चौकी चौक उम्र-32 वर्ष
8.जुगणु (गुरु अमरनाथ) निवासी धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र-35 वर्ष
9.मुन्ना ( चैला संजीव सिंह ) निवासी चण्डीघाट छोला बस्ती उम्र-48 वर्ष अन्तर्गत धारा 172(2) BNSS
पुलिस टीम—–
उ0नि0 सन्तोष सेमवाल
हे0का0 चालक फिरासत हुसैन
का0 515 सन्दीप रावत
का0 1522 अनिल रावत
का0 1432 राजवीर सिंह