उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….पांच विधानसभा क्षेत्रों में CM घोषणाओं को लेकर हुई समीक्षा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को संबंधित विभागों के बीच शीघ्र हस्तांतरित करने और अनावश्यक विलंब पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बैठक में विधायकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। वन विभाग स्तर पर लंबित मामलों की अलग से समीक्षा करने को भी कहा गया।

धामी ने मुख्य सचिव को मानसून से पूर्व वर्षाकालीन चुनौतियों के मद्देनजर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित करने और बाढ़ नियंत्रण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां समय से पूर्ण करने और होटल एसोसिएशन के साथ समन्वय बनाकर कमर्शियल सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया।

ad12

बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, थराली भूपाल राम टम्टा, केदारनाथ आशा नौटियाल, देवप्रयाग विनोद कंडारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव डॉ आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, रविनाथ रमन, एस.एन. पांडेय, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, धीराज गर्ब्याल समेत विभिन्न विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *